बरघाट में तिरंगा यात्रा सफल, महेंद्र सोनी ने देशभक्ति की भावना को बताया प्रेरणादायक*

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बरघाट में तिरंगा यात्रा सफल, महेंद्र सोनी ने देशभक्ति की भावना को बताया प्रेरणादायक*
बरघाट में तिरंगा यात्रा सफल, महेंद्र सोनी ने देशभक्ति की भावना को बताया प्रेरणादायक

सिवनी (बरघाट), / 14 अगस्त, गुरुवार को बरघाट मंडल में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दोपहर 3 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, बरघाट से शुरू हुई, जहाँ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बाइक रैली पर पुष्प वर्षा करके उसका भव्य स्वागत किया। यह यात्रा शहीद बिंदु कुमरे स्मारक पर समाप्त हुई, जिसमें सैकड़ों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।
इस भव्य यात्रा का नेतृत्व बरघाट भाजपा मंडल ने किया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रदेश भाजपा और जिला संगठन के निर्देशों के अनुसार निकाली गई इस यात्रा में बाइक रैली के माध्यम से पूरे नगर में देशभक्ति का संदेश गूंजा।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष हेमंत राहंगडाले, मंडल महामंत्री महेंद्र सोनी, संयोजक रितेश जायसवाल, सहसंयोजक विनोद रजक, गोलू जितेंद्र पटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आभा जितेंद्र रंहागडाले, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ईमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। व्यापारी संगठन और नगरवासियों ने भी भारत माता के सम्मान में अपनी सहभागिता दी। यात्रा के सफल समापन पर भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सोनी ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
 *स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई* 

अगले दिन, 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर, भाजपा बरघाट मंडल के महामंत्री महेंद्र सोनी ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिनके त्याग और संघर्ष से हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा, "यह हमारा कर्तव्य है कि हम आजादी के महत्व को समझें और एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दें, जो मजबूत, समृद्ध और विकसित हो।"
महेंद्र सोनी ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए भी सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि बरघाट में देशभक्ति की भावना कितनी गहरी है। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default