महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास*
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)।
सुकन्या स्वास्तिक केयर संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष “कैंसर बचाव एवं रोकथाम जागरूकता अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर और माहवारी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
यह अभियान छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत बड़कुही में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है, जहां महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी उचित जानकारी और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के तहत बताया गया कि प्लास्टिक से बने सामान्य सैनिटरी पैड्स का लंबे समय तक उपयोग कई बार संक्रमण और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसीलिए महिलाओं को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स जैसे सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी जा रही है, जो न केवल संक्रमण से बचाव करते हैं, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख लक्षणों में अनियमित रक्तस्राव, दुर्गंधयुक्त स्त्राव और मासिक धर्म चक्र में असामान्य बदलाव शामिल हैं। समय रहते पेल्विक जांच एवं योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
स्वास्तिक केयर संस्था 24 घंटे सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसके तहत महिलाओं को किफायती दरों पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य है –
इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्तिगत स्वच्छता, सही जानकारी और नियमित स्वास्थ्य जांच ही कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
नेहा आरसे (प्रभारी)
मो. 6268164409
नगर पंचायत बड़कुही, परासिया विधानसभा, जिला छिंदवाड़ा
👉 यह जानकारी नेहा आरसे द्वारा उपलब्ध कराई गई है।