बरसात में तालाब में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीण बोले – हादसा हुआ तो जिम्मेदार विभाग होगा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
खैरीमाली मार्ग पर गहरे गड्ढों से जान पर संकट
बरसात में तालाब में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीण बोले – हादसा हुआ तो जिम्मेदार विभाग होगा

बिछुआ। बिछुआ विकासखंड के ग्राम मोया से खैरीमाली मार्ग की सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में पहुँच चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है। इस मार्ग से रोजाना छोटे-बड़े वाहन चालक हादसों के डर से गुजरने को मजबूर हैं, वहीं पैदल चलने वाले ग्रामीणों की जान पर भी संकट मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की दुर्दशा के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।ग्रामवासी जयंत साहू ने कहा कि “इस सड़क से रोज़ गुजरते हैं लेकिन हर कदम पर हादसे का डर बना रहता है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।” वहीं एक महिला ग्रामीण ने बताया कि बरसात में हालत और बिगड़ जाते हैं, बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन हो जाता है।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
📸 बरसात में गड्ढों से भरी सड़क तालाब जैसी नजर आती हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default