स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सांगाखेड़ा में चला सफाई अभियान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सांगाखेड़ा में चला सफाई अभियान
ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक भूरा भगत मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास फैले कचरे, पॉलिथीन आदि को साफ किया गया।

कार्यक्रम में वॉश ऑन व्हील सेवा टीम ने शौचालय की सफाई की। अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच श्री राजेंद्र लोबो, उप सरपंच मेहरबान धीकू, सचिव संजीव सूर्यवंशी, रोजगार सहायक अनिल दर्शमा, पंच अशोक अखाड़ी, राजेश सिलु, रतन जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई कार्य में सहभागिता निभाई।

सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण तथा गंदगी से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default