चंद्रशेखर आजाद नगर (मप्र)।
मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रवीकरण साहू तथा अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोलीया ने आज चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर स्थित कुटिया में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे हुआ। मंत्री श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से साहू तेली राठौर समाज को एकता और सद्भावना के साथ स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, पूर्व मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र डावर, तेली घानी बोर्ड के जिला आलीराजपुर अध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, जिला महिला अध्यक्ष साधना पंचोली, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन राठौड़, जिला झाबुआ अध्यक्ष बंसीलाल राठौड़, मनीष अरोड़ा, किशोर राठौड़, हरेंद्र राठौड़, लक्ष्मीनारायण राठौड़, बरझर महेश साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
महिला संगठन की साधना पंचोली, दुर्गा राठौड़ व शर्मिला राठौड़ ने मंत्री श्री साहू को चंद्रशेखर आजाद का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

