अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु बने प्रदेश विधिक सलाहकार, अन्य समाजसेवियों को भी मिले दायित्व
अखिल भारतीय तेली महासभा निरंतर संगठन विस्तार और समाज की एकता-अखंडता के लिए सक्रिय है। विगत 17 माह पूर्व मध्यप्रदेश की कमान समाजरत्न एवं कर्मठ समाजसेवी श्री राधेश्याम अस्तोलिया को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई थी। इतने कम समय में उन्होंने प्रदेश के लगभग सभी संभागों और जिलों का दौरा करते हुए सक्रिय कार्यकारिणी का गठन कर लिया। इसका भव्य स्वरूप 20 जुलाई को भोपाल में हुई प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं चिंतन महासभा में देखने को मिला।
इसी क्रम में महासभा द्वारा प्रदेश स्तर पर कई नई नियुक्तियां की गई हैं। तहसील लखनादौन, जिला सिवनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के प्रदेश संयोजक श्री उमेश गोल्हानी बंधु को उनकी कानूनी विशेषज्ञता, ईमानदारी और समाजसेवा के लंबे अनुभव को देखते हुए अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश का प्रदेश विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे वर्षों से पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक हक-अधिकारों की लड़ाई के साथ-साथ समाज की एकता और मान-सम्मान के लिए सक्रिय हैं। नव नियुक्त प्रदेश विधिक सलाहकार उमेश गोल्हानी को प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लग गया। समाज के हर वर्ग ने उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और अनुभव को सराहा और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में महासभा को नई दिशा प्राप्त होगी।
वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त समाजरत्न श्री रवीकरण साहू, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित राठौर, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, कार्यवाहक महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री गोल्हानी को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीराम साहू ने कहा कि “उमेश जी जैसे समाजसेवी जहां भी रहते हैं, वहां समाजसेवा उनके दिल में रहती है। उनका अनुभव संगठन के लिए लाभकारी होगा।”
*अन्य नियुक्तियां*
महासभा ने प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशानुसार कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है—तेली जयनारायण साहू – जिला ग्रामीण युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, ग्वालियर,तेली सुखदेव राठौर – जिला सचिव, मंदसौर,तेली विनोद कुमार साहू – प्रदेश कार्ययोजना मंत्री, मार्गदर्शक मंडल,तेली महेश साहू – कार्यवाहक अध्यक्ष, ग्वालियर ग्रामीण,श्रीमती स्वरूप साहू – प्रदेश महिला महामंत्री
तेली जितेंद्र साहू – जिला अध्यक्ष, ग्वालियर शहर,तेली अखिलेश साहू – जिला युवा अध्यक्ष, अशोकनगर
तेली ओम प्रकाश साहू – जिला अध्यक्ष, नरसिंहपुर,तेली अरुण राठौर – युवा प्रदेश महामंत्री
तेली गणपत लाल राठौर – जिला महासचिव, मंदसौर
*प्रदेशभर में हर्ष की लहर*
इन नियुक्तियों से समाजजनों में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं। समाज का विश्वास है कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

