इस बार खाद वितरण में किसानों को ना हो कोई परेशानी - कलेक्टर श्री नारायन

कलेक्टर श्री नारायन ने सुचारू खाद वितरण के लिए बनाई नई व्यवस्था

इस बार खाद वितरण में किसानों को ना हो कोई परेशानी

इस बार खाद वितरण में किसानों को ना हो कोई परेशानी - कलेक्टर श्री नारायन
- कलेक्टर श्री नारायन

सभी कृषकों को पात्रता अनुरूप सुविधाजनक तरीके से प्राप्त हो खाद - कलेक्टर श्री नारायन

छिन्‍दवाड़ा/24 अक्टूबर 2025/ जिले में खाद वितरण का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने और विगत समय में सामने आई समस्याओं के निराकरण के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज खाद वितरण को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया था। कलेक्टर श्री नारायन ने बैठक में सर्वप्रथम पीओएस मशीन से खाद वितरण में आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और उनके निराकरण के लिए सुझाव भी समिति प्रबंधकों से लिए। उन समस्याओं के निराकरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

पटवारी द्वारा सत्यापित ऋण पुस्तिका के आधार पर होगा कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा एवं पात्रता अनुरूप खाद का वितरण - सभी पात्र किसानों को समुचित मात्रा में खाद का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री नारायन द्वारा नई व्यवस्था बनाई गई है। जिसके तहत किसान को खसरा अथवा ऋण पुस्तिका की प्रतिलिपि को पटवारी द्वारा सत्यापित करवाने के उपरांत ही कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा एवं पात्रता के अनुरूप खाद का वितरण किया जाएगा। वितरित खाद की प्रविष्टि भी उस प्रतिलिपि और सहकारी समिति अथवा विक्रय केंद्र की पंजी में की जाएगी। रासायनिक खाद के मृदा में अनुचित इस्तेमाल को रोकने और सभी किसानों को खाद का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

      कलेक्टर श्री नारायन द्वारा इस नई व्यवस्था से सभी को अवगत कराया गया और उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।  इस संबंध में कलेक्टर श्री नारायन ने सभी पटवारी और समिति प्रबंधकों की ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर और सभी एसडीएम को भी दिए हैं, जिससे किसी तरह का कोई कंफ्यूजन ना रहे।

पीओएस से ही हो खाद का वितरण - कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन स्टॉक का एक्नॉलेजमेंट टाइमली सुनिश्चित करें। उन्होंने तीन समिति प्रबंधकों के द्वारा डेढ़ माह के बाद भी एक्नॉलेजमेंट जारी न करने पर कड़ी नाराजगी जताई और आगे इस तरह की लापरवाही ना दोहराने की सख्त हिदायत दी । उन्होंने खाद का वितरण केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

       पीओएस मशीन के माध्यम से खाद वितरण न होने के संबंध में समिति प्रबंधकों से समस्याएं जानने के दौरान सामने आया कि ट्रांसपोर्टर द्वारा समय पर ट्रक संख्या एंट्री न करने पर आर.ओ.डी.डी जारी नहीं हो पाता। जिससे आगे की प्रक्रियाएं जैसे मार्कफेड द्वारा वेयर हाउस रिसिप्ट जनरेट करना, कंपनी द्वारा नंबर जनरेशन करना आदि नहीं होने से, समिति में ऑनलाइन स्टॉक नहीं दिखता है। जिससे खाद भौतिक रूप से प्राप्त होने के बाद भी पी.ओ.एस मशीन में स्टॉक नहीं दिखने से, ऑनलाइन वितरण करने में परेशानी आती है।  इसके लिए कलेक्टर श्री नारायन ने ट्रांसपोर्टर को भी निर्देश दिए की खाद के परिवहन दिवस पर ही ट्रक की संख्या एवं अन्य प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें, जिससे भौतिक रूप से खाद प्राप्त होने के तत्काल बाद आरओडीडी, से लेकर एक्नॉलेजमेंट तक की सभी प्रक्रियाएं समय पर सुनिश्चित हो सके और पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद वितरण सुनिश्चित कराया जा सके।

       उप संचालक कृषि और डीएमओ मार्कफेड को इस संबंध में आवश्यक समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर, उपसंचालक कृषि, डीएमओ मार्कफेड सहित कृषि एवं सह संबद्ध विभागों के सभी अधिकारियों के नंबर भी समिति प्रबंधकों से साझा किए गए, जिससे किसी भी तरीके की तकनीकी अथवा अन्य समस्याएं आने पर तत्काल उच्च स्तर पर संज्ञान में लाकर उनका समाधान किया जा सके और यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस बार खाद वितरण में किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आना चाहिए।

ये रहे उपस्थित - बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, सभी एसडीएम, कृषि एवं सहसंबद्ध विभागों के सभी जिला अधिकारी, खाद ट्रांसपोर्टर, सहकारी समितियों के प्रशासक और तीन अनुविभागों के समिति प्रबंधक उपस्थित थे। शेष समिति प्रबंधकों की बैठक आगामी दिवस में आयोजित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने