सिद्धेश्वरी देवी जागरण ग्रुप की अनुपम प्रस्तुति
*सच कि आंखे न्यूज परासिया:-* महाकाली पूजा उत्सव समिति महाकाली माता मंदिर बाजार चौक जाटाछापर में सिद्धेश्वरी देवी जागरण ग्रुप परासिया द्वारा महाकाली महोत्सव पर भव्य जगराता का आयोजन समिति के संयोजक ओमप्रकाश दुबे (ननकऊ महाराज), किरण शर्मा, मंजू महाराज, संजू महाराज, रक्कू महाराज, के द्वारा आयोजित कराया गया। जागरण में ग्रुप के संचालक जिसमें कुलदीप सोलंकी, सौम्या शर्मा, यशस्वी सत्यम टोरिया, अमन परवाना के साथ विविध भक्ति गीतो की प्रस्तुति झांकियों से प्रस्तुत कर देर रात तक समाँ बाँधा। कार्यक्रम मै भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, विधान सभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष माकेण्डेय सूर्यवंशी,माया डेहरिया, .कांता ठाकुर, गरिमा दामोदर, सज्जू तिवारी, सोनू पंडित, जयंत राय, सुखनंदन जावरे, शिक्षक संघ से शशि तिवारी, प्रदीप सूर्यवंशी, दीपक साहू सहित बडी संख्या में अतिथि उपस्थित रहें। दुबे परिवार जाटाछापर की ओर संगीता दुबे, रजनी दुबे, वंश दुबे, अंश दुबे, शुभ दुबे, परी दुबे के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ संजय सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनों को काली पूजा महोत्सव की शुभकामनायें दी गई। जागरण के कलाकारों ने देर रात तक समां बाधे रखा।जिसनों श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। माता काली, हनुमान जी, भगवान शंकर जी की झांकी मनमोहक रही।

