सेज इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2025 में कुमकुम साहू को मिला बड़ा सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सेज इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2025 में कुमकुम साहू को मिला बड़ा सम्मान


भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित SAGE Influencer Awards 2025 समारोह में कुमकुम साहू को “बेस्ट क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर ऑफ द ईयर 2025 (इन्फ्लुएंसर)” के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस दो दिवसीय आयोजन में देश-प्रदेश से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। कुमकुम साहू को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट, रचनात्मक और प्रभावशाली कंटेंट के लिए प्रदान किया गया, जो समाज और युवाओं को सकारात्मक संदेश देता है।
उल्लेखनीय है कि कुमकुम साहू सावरी बाजार गांव से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में चंदनगांव, छिंदवाड़ा में रहकर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुमकुम साहू का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में एक मिसाल पेश करता है।
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद कुमकुम साहू ने सेज यूनिवर्सिटी, आयोजन समिति और अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर व जिम्मेदार कंटेंट बनाने की प्रेरणा देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default