जुन्नारदेव में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जोशीला स्वागत, युवाओं ने फलों से किया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
युवा मोर्चा अध्यक्ष का जुन्नारदेव नगर मंडल में भव्य स्वागत
युवाओं ने फलों से किया सम्मान
जुन्नारदेव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम टेलर जी के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जुन्नारदेव नगर मंडल एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने उन्हें फलों से तोलकर सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री टेलर ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और जन-जन तक उसकी नीतियों व विचारधारा को पहुँचाना युवा मोर्चा का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राणा,कमलेश ऊईके, विजय पाण्डेय, योगेश साहू,अजय सक्सेना, संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पारे ,युवा नेता आदित्य उपाध्यक्ष, मयंक साहू,विपिन बिंदवारी, सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default