नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का परासिया में भव्य स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का परासिया में भव्य स्वागत
 सच की आंखें न्यूज़ परासिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर परासिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खिरसाडोह स्थित राजा मेडिकल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उमरेठ मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कमरे, महामंत्री संदीप यादव, गोलू साहू, तरुण साहू, मनोज गौतम, काकू डेहरिया, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया तथा युवा मोर्चा की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उमरेठ मंडल द्वारा किया गया।*निवेदक — राजा वर्मा, विकास शिवहरे एवं मित्र मंडली।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default