सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ।
जुन्नारदेव - विकासखंड में 1 से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव 2का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस खेल महोत्सव का आयोजन जिले के सांसद विवेक बंटी साहू के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के वॉलीबॉल मैदान में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे द्वारा किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—नथन शाह कवरेती, शिव कुमार राय, राजेश श्रीवास्तव,दर्शन मिगलानी, विष्णु शर्मा,स्मृति यादव, बूटा चटर्जी,सपना पाल,महेंद्र सूर्यवंशी,राजेंद्र यादव,मनीष बंटी साहू ,भूपेंद्र साहू,जितेंद्र सूर्यवंशी,आदित्य उपाध्याय,अभिषेक चौरसिया
सहित नगर पालिका परिषद एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी ने अपने उद्वोधन में बताया कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। विभिन्न खेलों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।1 से 8 दिसंबर तक वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा है और मैदान में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

