जुन्नारदेव ----- पान के शौकीनों के लिए पान के रेट बढ़ जाने से चिंता बढ़ गई है वर्तमान में बाजार क्षेत्र में मीठा खुला पान₹5 एवं बंगला पान ₹3 प्रति नग से बिक रहा है। पान विक्रेता धनीराम चौरसिया ने बताया कि ठंड के दिनों में पान की कीमत बढ़ती ही है किंतु वर्तमान में कीमत अधिक बढ़ गई है बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड में पान महंगा है। आगामी मार्च माह में पान की कीमत स्थिर हो जाएगी।
वही पान के शौकीन वर्तमान में अपना मुंह लाल करने के लिए खुले पान में ₹5 तक खर्च कर रहे हैं वही बाजार क्षेत्र में व्यापारी अपने ग्राहकों को पुरानी कीमत में ही पान खिला रहे हैं जिससे ग्राहकों पर आर्थिक बोझ ना पड़े व्यापारी वर्तमान में बिना बचत के ही पान का विक्रय कर रहे हैं पान व्यापारियों का कहना है कि जब पान के दाम स्थिर होंगे तब उन्हें पान में बचत प्राप्त हो सकेगी। फिलहाल बाजार क्षेत्र में खुले पान की कीमत बढ़ जाने से घरों में पान खाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो₹5 तक का पानी मुश्किल से खरीद रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ