भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अनुशासनहीनता के आरोप में डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, विनोद मालवी के आचरण से पार्टी की छवि धूमिल होने का उल्लेख करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। आदेश जिला भाजपा कार्यालय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन, लालबाग रोड, छिंदवाड़ा से जारी हुआ।
पार्टी संगठन ने इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताते हुए स्पष्ट किया है कि संगठन की मर्यादा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ