जुन्नारदेव राम मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू सेना की बैठक संपन्न, महादेव मेला और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
जुन्नारदेव। दिनांक 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे जुन्नारदेव स्थित राम मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू सेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत के आदेश अनुसार जिला उपाध्यक्ष पवन तिवारी के नेतृत्व तथा ब्लॉक अध्यक्ष अक्षांश मालवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी महादेव मेले की तैयारियों, संगठन के विस्तार और आने वाले समय में विभिन्न ज्ञापन कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जुन्नारदेव नगर में संगठन को मजबूत करने हेतु नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
नियुक्त पदाधिकारियों में ब्लॉक संयोजक हरि सूर्यवंशी, ब्लॉक बालू उपासना प्रमुख पीयूष विश्वकर्मा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी रितेश, नगर अध्यक्ष वंश नायक, उपाध्यक्ष सुजल बडगूजर, अरविंद यदुवंशी, नगर संयोजक योगेश विश्वकर्मा, सहसंयोजक सुजल कमरे, बालू उपासना प्रमुख हिमांशु पाटिल, मीडिया प्रभारी अल्पेश बघेल, महामंत्री हर्ष यदुवंशी, प्रचारक हर्षित उइके, विद्यार्थी प्रमुख अंकित यदुवंशी और संगठन मंत्री अभाष धुर्वे को दायित्व सौंपे गए।
बैठक में धर्म रक्षा, गौ माता की सुरक्षा, माता-बहनों की रक्षा तथा मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
0 टिप्पणियाँ