महाबोधि महाविहार मुक्ति को लेकर 10 मार्च को एकदिवसीय धरना आंदोलन

महाबोधि महाविहार मुक्ति को लेकर 10 मार्च को एकदिवसीय धरना आंदोलन
सौसर। भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ट्रस्टी चेयरमैन डॉ. चंद्रबोधी पाटिल के निर्देश पर देशभर में 10 मार्च को महाबोधि महाविहार मुक्ति को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में सौसर स्थित बुद्ध विहार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटिल एवं समता सैनिक दल के जीओसी चारे की प्रमुख उपस्थिति रही। बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा तथा विभिन्न बौद्ध-आंबेडकरी संगठनों के पदाधिकारी, समाजजन एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए। उपस्थित सदस्यों ने धरना कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव एवं विचार रखे।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति एवं बिहार के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बीटी एक्ट को निरस्त करने तथा महाबोधि महाविहार बौद्ध समाज को सौंपने की मांग की जाएगी।

बैठक में जिला महासचिव अशोक डोंगरे, उपाध्यक्ष अरविंद हनवते, जिला पदाधिकारी कैलाश कोचे, राजू ठवरे, रामकृष्ण गजभिए, एम.आर. शेंडे, तहसील अध्यक्ष प्रवीण ठवरे, उपाध्यक्ष प्रशांत डोंगरे, दिलीप नागदवने, जी.एम. दुफारे, आर. वाहने, एस.के. बनसोंड, विनायक पाटिल, देवेंद्र बागड़े, बंडू पाटिल, मनोहर डाहाट, अरुण बागड़े, सुधीर शेंडे, दादाराम डोंगरे, विलास गोडबोले, भीमराव शेंडे सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments