वेकोलि मुख्यालय में नव नियुक्त सीएमडी हेमंत शरद चंद्र पांडे का स्वागत, माइनिंग सुपरवाइजरों के मुद्दों पर हुई चर्चा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वेकोलि मुख्यालय में नव नियुक्त सीएमडी हेमंत शरद चंद्र पांडे का स्वागत, माइनिंग सुपरवाइजरों के मुद्दों पर हुई चर्चा
वेकोलि मुख्यालय में नव नियुक्त सीएमडी हेमंत शरद चंद्र पांडे का स्वागत, माइनिंग सुपरवाइजरों के मुद्दों पर हुई चर्चा

छिंदवाड़ा / 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)। वेकोलि मुख्यालय में नव नियुक्त सीएमडी श्री हेमंत शरद चंद्र पांडे के पदभार ग्रहण करने पर वेकोलि इनमोसा परिवार द्वारा शाल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माइनिंग सुपरवाइजरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके हितों से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही मांग पत्र प्रस्तुत कर संबंधित अधिकारियों, डी.पी. एवं जीएम (आईआर) के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में वेकोलि इनमोसा परिवार द्वारा नव नियुक्त सीएमडी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोकल प्रसाद गोहे (उप-महासचिव वेकोलि), सादिक अंसारी (अध्यक्ष पेंच क्षेत्र), विकास कुमार शिवहरे (महामंत्री पेंच क्षेत्र), ललित राठौर, रमेश अमरूते, आर.के. पटैया, महेश पाटील, अशोक भारती, गणेश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default