छिंदवाड़ा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत मंगल भवन शिव मंदिर में 15 फरवरी 2026 को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि दोपहर 2:10 बजे विशेष ध्यान सत्र रखा गया है।
कार्यक्रम का आयोजन जमुना प्रसाद श्रीवास्तव के सानिध्य एवं आशीर्वाद में किया जा रहा है, जिसमें साधकों को ध्यान और आत्मिक साधना का मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन से जुड़े जिम्मेदार सदस्यों में अजय सिन्हा (अध्यक्ष), मनीष श्रीवास्तव (कार्यक्रम प्रभारी), रघुवीर रघुवंशी तथा पूजा श्रीवास्तव शामिल हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ध्यान साधना का लाभ लेने की अपील की
0 Comments