ग्राम हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न
ग्राम हिवरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न
ग्राम हिवरखेड़ी स्थित पुलिस चौकी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शेख आजाद ने की।
बैठक में प्रभारी द्वारा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराध से सतर्क रहने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों को समय और ध्वनि-स्तर के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
इस अवसर पर ग्राम हिवरखेड़ी के सरपंच डॉ मुकेश वर्मा, हृदय पटेल, आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिक, पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मनोज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की गई, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाया जा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default