नगर पालिका परासिया का एकाउंटेंट 5 हजार की रिश्वत लेते EOW के हत्थे चढ़ा
परासिया, 17 फरवरी 2026।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने नगर पालिका डोंगर परासिया के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। कार्रवाई मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय परासिया में की गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 16 कुम्हारी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त सफाई कर्मी लाल जी ने 13 फरवरी को ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें ग्रेच्युटी फंड और पेंशन का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा ने भुगतान जारी करने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे।
शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू ने ट्रैप की योजना बनाई। 17 फरवरी को आरोपी को 5 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से पेंशन व ग्रेच्युटी से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी
0 Comments