नगर परिषद बड़कुही की पहल: आवश्यक स्थानों पर पेयजल मशीनें स्थापित, राहगीरों को मिली राहत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सीएमओ रंजीत आहाके एवं अध्यक्ष भारत डेहरिया की सराहनीय पहल: बड़कुही में पेयजल मशीनें स्थापित

नगर परिषद बड़कुही की पहल: आवश्यक स्थानों पर पेयजल मशीनें स्थापित, राहगीरों को मिली राहत
नगर परिषद बड़कुही की पहल: आवश्यक स्थानों पर पेयजल मशीनें स्थापित, राहगीरों को मिली राहत

मनेश साहू संपादक.9407073701..✍️
बड़कुही। परासिया विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद बड़कुही द्वारा नगर के विभिन्न आवश्यक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था हेतु मशीनें स्थापित की गई हैं। सीएमओ रंजीत आहाके एवं नगर परिषद अध्यक्ष भारत डेहरिया के निर्देशन में यह पहल की गई, जिससे आमजन एवं राहगीरों को बड़ी सुविधा मिल रही है।
नगर में सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसर एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा जरूरतमंद स्थानों का चयन कर वहां पेयजल मशीनें लगाई गई हैं। अब राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। नगर परिषद की इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया जा रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default