भोपाल | सच की ऑंखें | 08 फरवरी 2026
बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और समग्र विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सम्मान (SAMMAN), भोपाल द्वारा अभिभावक एवं शिक्षक कार्यशाला – बाल अधिकार का आयोजन सम्मान परिसर में किया गया। कार्यशाला में भोपाल शहर की विभिन्न झुग्गी एवं स्लम बस्तियों से आए अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शुरुआत में सम्मान संस्था के निदेशक फादर साइमन जेम्स ने स्वागत संबोधन में कहा कि बच्चों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा तभी संभव है, जब अभिभावक, शिक्षक और समुदाय मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, विशेषकर शहरी गरीब और वंचित क्षेत्रों में।
कार्यशाला के प्रमुख संसाधन व्यक्ति प्रशांत दुबे ने “बाल एवं बाल अधिकार”, “बाल संरक्षण में विभिन्न हितधारकों की भूमिका” और “हमारी भूमिका” विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के संरक्षण, सहभागिता, विकास और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर और चर्चा के माध्यम से सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर
0 Comments