अंकपत्र पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अंकपत्र पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे
अंकपत्र पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे
जुन्नारदेव।
विकासखंड जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा में जन अभियान परिषद भोपाल के अंतर्गत संचालित अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक (बीएसडब्ल्यू) एवं समाज कार्य परास्नातक (एमएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को अंकसूचियां प्रदान की गईं।
जिला समन्वयक अखिलेश कुमार जैन के अनुसार, यह कार्यक्रम विकासखंड समन्वयक संजय बामने के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को संचालित किया जाता है। अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को उनकी अंकसूचियां वितरित की गईं, जिससे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय बामने एवं समस्त परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बामने ने बताया कि बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कोर्स सामाजिक क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लोकप्रिय हैं। ये पाठ्यक्रम न केवल व्यावसायिक दक्षता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सेवा का अवसर भी देते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम शासन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऐसे सक्षम नेतृत्वकर्ता तैयार करना है, जो समाज में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों व पखवाड़ों का सफल क्रियान्वयन कर सकें। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं डिग्री भी प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में परामर्शदाता सरजू विश्वकर्मा, गोविंद नंदवंशी, दीपा मेश्राम, योगिता मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default