मामूली विवाद में बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद में बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
परासिया (छिंदवाड़ा)। थाना परासिया क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 3 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। आरोपी नीरज इनवाती अपने घर पर तेज आवाज में होम थिएटर बजा रहा था। उसकी मां ने आवाज कम करने के लिए कहा, जिस पर आरोपी ने मां के साथ अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। पिता भारतलाल इनवाती द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी ने घर के आंगन में रखे फावड़े से पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारतलाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में थाना परासिया में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296(b), 115(2), 118(1), 351(3), 103(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी नीरज इनवाती (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, बी.जे. सायडिंग परासिया को 11 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा विधिवत जब्त किया।
मृतक की पहचान भारतलाल पिता बिशनलाल इनवाती (72 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, बी.जे. सायडिंग थाना परासिया के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वर पटले, उपनिरीक्षक देवकरन डेहरिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments