छिंदवाड़ा।
नगर निगम आयुक्त सी. पी. राय के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बीज भंडार गली, पोस्ट ऑफिस मोहबा मार्केट, बुधवारी बाजार, कमानिया गेट, गोलगंज, इतवारी बाजार एवं गायत्री मार्केट में दुकानों के सामने सड़क पर रखे गए सामान को हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपना समस्त सामान दुकान के भीतर ही रखकर व्यवसाय करें, ताकि यातायात और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अतिरिक्त बुधवारी बाजार स्थित टोपी वाली गली में सड़क के ऊपर लगाए गए पाल, पर्दे एवं तिरपाल भी हटाए गए। नगर निगम की टीम ने मौके पर ही समझाइश देकर भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
नगर निगम नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर को सुव्यवस्थित रखने और यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी
0 Comments