शासन–प्रशासन की अनदेखी या आबकारी विभाग की लापरवाही...? परासिया–खिरसाडोह वाइन शॉप का आहता बना सवालपरासिया।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
शासन–प्रशासन की अनदेखी या आबकारी विभाग की लापरवाही...?

 परासिया–खिरसाडोह वाइन शॉप का आहता बना सवाल
परासिया।
शासन–प्रशासन की अनदेखी या आबकारी विभाग की लापरवाही...?   परासिया–खिरसाडोह वाइन शॉप का आहता बना सवाल परासिया।

परासिया खिरसाडोह वाइन शॉप पर नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम आहता संचालित होता दिखाई दे रहा है। सामने आई तस्वीरों में देसी–विदेशी शराब दुकान के आहता साइड में लोगों का बैठकर शराब सेवन करना स्पष्ट है, जो सीधे तौर पर शासन के आबकारी नियमों और प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना को दर्शाता है।
यह स्थिति आबकारी विभाग की लापरवाही है या फिर शासन–प्रशासन की अनदेखी, यह बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह गतिविधि एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही है, लेकिन न तो आबकारी अमला सक्रिय हुआ और न ही प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई देखने को मिली।
आहता संचालन से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है, साथ ही आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। अब जरूरत है कि शासन–प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default