पांढुर्णा | 11 फरवरी 2026
पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा गोदग्राम वाड़ेगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत गुरुवार को पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर 06 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक संचालित है।
शिविर के छठवें दिन रासेयो के छात्र-छात्राओं ने रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ग्राम स्वच्छता तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर जागरूकता संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए ग्राम में रैली निकाली, जिसे ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला।
ग्राम के प्रमुख चौराहे पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसकी ग्रामवासियों ने सराहना की।
बौद्धिक सत्र में डॉ. डी.के. इंदुरकर ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने रासेयो अनुभव साझा किए तथा जिला, विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रासेयो शिविरों में सहभागिता और एनएसएस अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी दी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के डॉ. जगदीश कुमार वाहने ने कहा कि एनएसएस युवाओं में नेतृत्व एवं लीडरशिप कौशल विकसित करने का सशक्त मंच है, जो उन्हें जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गणेश कुमार तुमड़ाम (छात्र इकाई), डॉ. पल्लवी झारिया (छात्रा इकाई) सहित डॉ. शीतल गुजरे, भोजराज कराले, श्याम दलवी, केम्पस एम्बेसडर सोनम गिरारे, हर्षाली भद्रे, अलवीरा परवीन काजी, रैलिश खान, आस्था घोड़े, वैशाली खण्डाते, पूनम गोयते, हेमराज कोकोड़े, रोहन वटके, शिवानी ढोके, पायल बोबड़े सहित बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित
0 Comments