नगर में आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी, थाना परिसर में दो सांडों की भिड़ंत से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नगर में आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी, थाना परिसर में दो सांडों की भिड़ंत से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त
नगर में आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी, थाना परिसर में दो सांडों की भिड़ंत से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त
जुन्नारदेव। नगर में आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या अब गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशियों के कारण जहां एक ओर यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। आए दिन मवेशियों के आपस में भिड़ने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
शनिवार दोपहर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब नगर के थाना परिसर के अंदर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई इस भिड़ंत से परिसर में खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सांडों को परिसर से बाहर खदेड़ा।
नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नगर में सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो मवेशियों को पकड़ने की प्रभावी व्यवस्था दिख रही है और न ही उनके मालिकों पर कोई दंडात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नगर पालिका ने बाजार और रहवासी क्षेत्रों से आवारा मवेशियों को हटाने की कार्रवाई नहीं की, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को नगरी सीमा से बाहर करने के साथ-साथ उनके मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default