नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में हुआ भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन

नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में हुआ भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन

पूर्व छात्रों से गुलजार हुआ नवोदय विद्यालय, भावुक पलों के बीच संपन्न हुआ पूर्व छात्र वार्षिक सम्मेलन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में रविवार को वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। वर्षों बाद अपने विद्यालय और शिक्षकों से मिलकर पूर्व छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. सी.एस. पानकर एवं विद्यालय परिवार ने सभी पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया।

   बड़े भाई-बहनों के आगमन पर वर्तमान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद नवोदय गीत का सामूहिक गायन हुआ। यह पल सभी के लिए स्मरणीय बन गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. पानकर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व छात्र राम ठाकरे, महेंद्र गुर्वे और जगदीश विधायक विश्वकर्मा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और वर्तमान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और परिश्रम का संदेश दिया। पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा योग, नृत्य, गीत-संगीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। सम्मेलन के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसके बाद पूर्व छात्रों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आनंद भी लिया।
 
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.एस. पानकर, एकता खान, सत्यवान दहिवले, रामबाबू कुशवाहा, प्रफुल्ल निकालू, महेंद्र चौरासिया, दीपक पाल, ममता पवार, छाया चतुर्वेदी, नेहा जायसवाल, दीनानाथ कोहड़, सुधीर पाठक, डॉ. विमलेन्द्र द्विवेदी, मिथुन वार्डिवा, जितेन्द्र मौर्य सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री अजय साहू द्वारा किया गया।
------------------------------------------------------------------------

Post a Comment

0 Comments