संत शिरोमणि रविदास जयंती

संत शिरोमणि रविदास जयंती
आज दिनांक 01-02-26 स्थान परासिया
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुखिया माननीय।
श्री डॉ॰ मोहन यादव जी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के आह्वान पर जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी विकासखण्ड समन्वयक श्री संजीव भावरकर जी के निर्देशन में एवं परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास जी के मार्गदर्शन में परासिया में संत श्री शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास ज़ी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सभी समितियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया। परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास जी के द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन चरित्र पर विस्तारपूर्वक उद्बोधन उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों के समक्ष
दिया गया उन्होंने मनचंगा, तो कटौती में गंगा के शिरोमणि रविदास जी के वाक्य को समझाते हुए सभी को समरसता का भाव आपसी। मेलजोल बढ़ाने एक दूसरे के सहयोगी बनने के बारे में बताया। संत रविदास जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया  नवांकुर संस्था नवचेतना पब्लिक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अंकेश  वाघ के द्वारा बताया गया कि संत शिरोमणि रविदास जी की विचारधाराओं का व्याख्यान व्यक्त करते हुए बताया कि वे जाति आधारित भेदभाव के घोर विरोधी थे। वे निर्गुण भक्ति के समर्थक थे, संत शिरोमणि के कथन "ऐसी चाहत राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन, छोट बडो सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन्न": अर्थात वे एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहाँ सभी को भोजन मिले और छोटा- बड़ा कोई न हो। अंजू प्रजापति द्वारा प्रेरणा गीत गाया जिसे सुनकर सभी लोग भाव विभोर हो गए।एवं सभी को प्रसाद, मीठा वितरण किया गया।नगर विकास प्रस्फुटन समिति चाँदामेटा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति परासिया वार्ड क्रमांक 20, नगर विकास प्रस्फुटन समिति न्यूटन चिखली, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 16, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अंबाड़ा एवं सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। प्रस्फुटन समिति व नवांकुर संस्था के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक व नगर के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परामर्शदाता मनीष कैथवास,पूजा ताम्रकार, लखन लाल डेहरिया, सरिता सोनवंशी, सुमन पाठरिया, गीतिका विश्वकर्मा, पिंकी साहू,अंजू विश्वकर्मा ,कृष्णा धुर्वे, अनुराधा धुर्वे, ललिता चौरिया, धनाराम साहू,कमला साहू, शेख कदीर, अनूप प्रजापति,प्रदीप सोनवंशी, रमेश प्रजापति,आरती खातरकर, रत्नेश्वरी दुबे, सावित्री बुनकर, रीता प्रजापति, ज्योती यादव,सुषमा, पूजा कैथवास, राजेश,जावेद , दीपेंद्र बरखाने, गुरदेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम का आभार व्यक्त अभिलाषा साहू के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments