तामिया अधिवक्ता संघ का भव्य वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

तामिया अधिवक्ता संघ का भव्य वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
तामिया।
अधिवक्ता संघ तामिया का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह 1 फरवरी को गिरजामाई परिसर में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय व्यवहार न्यायाधीश तामिया राठौर मैम की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही एडीपीओ तामिया, गोपाल साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता तामिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कौशल ने की, जबकि संचालन संघ के सचिव हरभजन साहू द्वारा किया गया। मंच संचालन राजा गढ़ेवाल, अधिवक्ता ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में जुन्नारदेव अधिवक्ता संघ की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ी।
स्नेह मिलन समारोह के दौरान अधिवक्ताओं के आपसी सौहार्द, एकता और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। अतिथियों ने अधिवक्ता संघ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि न्याय प्रणाली में अधिवक्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी सदस्यों ने आपसी संवाद, सौहार्द और स्नेह के साथ समारोह को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ