आज जिला अधिवक्ता संघ, द्वारा छिंदवाड़ा में पिकनिक समारोह संपन हुआ


वार्षिक पिकनिक समारोह संपन
आज जिला अधिवक्ता संघ, छिंदवाड़ा द्वारा श्री बालाजी पार्क एंड रिज़ॉर्ट, सरसवाड़ा में अधिवक्तागणों की वार्षिक पिकनिक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल से हुआ, जिसमें मनोरंजन हेतु आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई। दोपहर में सभी उपस्थित अधिवक्तागणों के लिए सामूहिक भोजन व्यवस्था की गई।
जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नंदकिशोर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में संघ के सभी पंजीकृत अधिवक्तागण एवं महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने आपसी मेल-जोल एवं मनोरंजन का आनंद लिया।
भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ