तामिया। शिवपुरी के अधिवक्ता स्व. संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अधिवक्ता संघ तामिया ने तीव्र आक्रोश जताया है। संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन तहसीलदार तामिया को सौंपकर तीन प्रमुख मांगें रखीं।
ज्ञापन में बताया गया कि 14 फरवरी को स्व. संजय सक्सेना कोर्ट जाते समय यूनिफॉर्म में ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, आश्रितों को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए तथा हत्यारों और इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
संघ ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने की भी मांग की है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश कौशल जैन ने कहा कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशभर के हजारों अधिवक्ता भोपाल में अनशन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष राजेश कौशल जैन, उपाध्यक्ष फागलाल मरकाम, सचिव हरभजन साहू सहित अधिवक्ता संघ के सदस्य उपस्थित
0 Comments