खिरसाडोह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविदासिया धर्म संगठन ने सौंपा ज्ञापन

खिरसाडोह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविदासिया धर्म संगठन ने सौंपा ज्ञापन
खिरसाडोह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविदासिया धर्म संगठन ने सौंपा ज्ञापन

सच की आंखें न्यूज़ खिरसाडोह। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा ग्राम पंचायत खिरसाडोह के वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 की मुख्य सड़क निर्माण को लेकर पंचायत में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने पंचायत को अवगत कराया कि बीते कई वर्षों से इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति सहित अन्य वर्गों के लोग निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 मीटर सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं तथा एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी क्षेत्र तक नहीं पहुंच पातीं।

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत से मांग की गई कि अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत मंसूरे, अभिषेक भरखने, राजा दमिया, सुनील मांद्रे और कमलेश मांद्रे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments