पंचवेली कॉलेज रोड गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत

पंचवेली कॉलेज रोड गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पंचवेली कॉलेज रोड गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, पॉलिटेक्निक छात्र की मौतपंचवेली कॉलेज रोड गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत
परासिया (संवाददाता)। पंचवेली कॉलेज रोड गेट के सामने हुए एक भीषण सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments