जुन्नारदेव में पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्नअधिकारियों की मनमानी और पत्रकार हितों को लेकर बनी साझा रणनीति

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जुन्नारदेव में पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न
जुन्नारदेव में पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्न अधिकारियों की मनमानी और पत्रकार हितों को लेकर बनी साझा रणनीति

अधिकारियों की मनमानी और पत्रकार हितों को लेकर बनी साझा रणनीति

जुन्नारदेव।
जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों को दरपेश आ रही समस्याओं, प्रशासनिक उदासीनता और कुछ अधिकारियों की कथित मनमानी को लेकर स्थानीय पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक रामलीला मंच, विजय स्तंभ पर आयोजित की गई।
बैठक में जुन्नारदेव क्षेत्र में कार्यरत प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों ने खुलकर कहा कि क्षेत्र में पत्रकारिता करते समय उन्हें अनावश्यक दबाव, सूचना उपलब्ध कराने में टालमटोल तथा संवादहीनता जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्रकारों ने यह भी चिंता जताई कि कुछ मामलों में व्यक्तिगत स्तर पर बैठकों के माध्यम से पत्रकारों को अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पत्रकार एकता प्रभावित हो सकती है। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि ऐसी प्रवृत्तियाँ न केवल पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिए भी घातक हैं।
सभी पत्रकारों ने एकमत से निर्णय लिया कि जुन्नारदेव में पत्रकारिता की गरिमा, स्वतंत्रता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एकजुट रहना आवश्यक है। बैठक में यह भी तय किया गया कि पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर अब सामूहिक रूप से और संगठित तरीके से संवाद किया जाएगा।
बैठक के अंत में पत्रकारों ने आपसी एकता बनाए रखने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार के दबाव के विरुद्ध संयुक्त रूप से खड़े रहने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default