ओबीसी महासभा ने यूजीसी बिल के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ओबीसी महासभा ने यूजीसी बिल के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा। ओबीसी महासभा जिला छिंदवाड़ा द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने कहा कि ओबीसी महासभा यूजीसी बिल का सैद्धांतिक समर्थन करती है और मानती है कि सामाजिक न्याय, आरक्षण एवं समान अवसर की स्पष्ट गारंटी के साथ यह बिल भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने बताया कि इस बिल के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। साथ ही छात्रवृत्ति, फेलोशिप एवं शैक्षणिक सहायता योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, जिससे सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। यूजीसी बिल में जातिगत भेदभाव, उत्पीड़न एवं अनियमितताओं को रोकने के लिए कठोर और प्रभावी दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं।
ज्ञापन कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के संयुक्त नेतृत्व में एसटी-एससी एवं ओबीसी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मांग की गई कि ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू किया जाए तथा 13 प्रतिशत होल्ड हट चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default