ग्राम लसूडिया धाकड़ में संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

ग्राम लसूडिया धाकड़ में संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न
ग्राम लसूडिया धाकड़ में संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न
सीहोर। जिला सीहोर के ग्राम लसूडिया धाकड़ में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मोत्सव भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी संघ समिति द्वारा किया गया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवाओं ने सहभागिता की। संत रविदास जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संत रविदास जी के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के विचारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से ग्राम लसूडिया धाकड़ की धरती भक्ति रंग में रंगी नजर आई। अनुमानतः 1500 से 2500 श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।आयोजन भीम आर्मी संघ समिति के अध्यक्ष श्री गेंदालाल सूर्यवंशी एवं आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सामूहिक सहयोग के साथ किया गया।
संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव ने समाज में एकता, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ