प्रबंधक से वेयरहाउस संचालक ने की गाली गलौज मामला पहुंचा थाने

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
प्रबंधक से वेयरहाउस संचालक ने की गाली गलौज मामला पहुंचा थाने
 *प्रबंधक ने करवाई एफआईआर दर्ज

आठनेर। विकासखंड आठनेर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनोरा के बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित ग्राम धनोरा में आज धर्मराज पिता मनोहर धोटे प्रबंधक अपने सहकर्मियों के साथ अपने ऑफिस में बैठे हुए थे तभी वेयरहाउस के संचालक श्याम पटैया पिता सालक राम पटैया ऑफिस में आए और धर्मराज धोटे से कहने लगे कि आपने इस बार मेरा वेयरहाउस गेहूं खरीदी के लिए क्यों नहीं बुक किया इस पर कहा सुनी होने लगी और मामला गाली गलौज और हाथापाई पर पहुंच गया परंतु मेरे साथ मेरे सहकर्मी कर्मचारी ईश्वर दास धोटे शशिकांत चढ़ोकार रविंद्र दवडे ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा कर उसे समझाया और मैं तुरंत एफआईआर करने थाना आठनेर पहुंचा और मेरे द्वारा श्याम पटैया पिता सलराम पटैया के विरुद्ध उचित कार्रवाई हेतु ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाई है
 *क्या कहते हैं थाना प्रभारी*
बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित ग्राम धनोरा के प्रबंधक धर्मराज मनोहर धोटे द्वारा वेयरहाउस संचालक श्याम पटैया पिता सालक राम पटैया के विरुद्ध एफआईआर ऑनलाइन दर्ज करवाई है इसकी इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं जांच होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी

 श्री विजय सिंह जी ठाकुर थाना* *प्रभारी आठनेर*

 *क्या बोले प्रबंधक

हमारे कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई है जो ठीक नही है उचित कार्यवाही होना चाहिए ताकी आगे किसी कर्मचारी के साथ ऐसी घटना न हो

 *श्री* *वासुदेव काकड़े प्रबंधक* *जिला सहकारी बैंक* *आठनेर*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default