छिन्दवाड़ा/नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 48 के खसरा नंबर 200/1/1/2 तथा वार्ड क्रमांक 36 के खसरा नंबर 54 पर बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की जांच के बाद निगम आयुक्त ने दोनों ही स्थानों पर अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा संबंधित क्षेत्रों को अवैध कॉलोनी घोषित करने के निर्देश दिए थे। आदेश मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर की मदद से निर्माण कार्यों को तोड़ने की कार्रवाई की।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कॉलोनियों एवं अनधिकृत निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले संबंधित दस्तावेजों एवं अनुमतियों की विधिवत जांच अवश्य करें।
0 Comments