छिंदवाड़ा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारत मंगल भवन स्थित शिव मंदिर में विशेष ध्यान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं एवं साधकों ने भाग लेकर “श्री अपना ध्यान” आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर शहडोल से पधारे पूज्य श्री जमुना प्रसाद श्रीवास्तव के सानिध्य में साधकों को ध्यान एवं आध्यात्मिक साधना का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने ध्यान की महत्ता, मन की शुद्धि और आत्मिक उन्नति के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।
दोपहर 2:10 बजे विशेष ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और साधना का वातावरण बना रहा।
आयोजन से जुड़े जिम्मेदार सदस्यों में अजय सिन्हा (अध्यक्ष), मनीष श्रीवास्तव (कार्यक्रम प्रभारी), रघुवीर रघुवंशी एवं पूजा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात
0 Comments