आईटीआई सदर बैतूल में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
आईटीआई सदर बैतूल में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन
आईटीआई सदर बैतूल में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन
आमला।
मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सदर बैतूल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि इस रोजगार मेले में रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें टाटा मोटर्स पुणे में ट्रेनिंग ऑपरेटर के 100 पद, आईफोन बेंगलुरु में ट्रेनी ऑपरेटर के 100 पद तथा एमआरएफ अहमदाबाद में ट्रेनी ऑपरेटर के 100 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
इसके अलावा वोल्वो आयशर भोपाल में अप्रेंटिस के 50 पद, श्री गुरु साहिब मोटर्स बैतूल में टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन एवं हेल्पर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई योग्यता आवश्यक है।
इसी प्रकार लिनमार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देवास में अप्रेंटिस के 20 पदों के लिए मैकेनिकल डिप्लोमा, बीई या बीटेक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं कृषि धान बायो केयर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में सेल्स एग्जीक्यूटिव व फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक या एमबीए योग्यता अनिवार्य होगी।
प्राचार्य ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default