आमला। रेलवे इंस्टिट्यूट आमला में रेलवे कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद ओमवती विश्वकर्मा तथा सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त इंदिरा गाडरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों का महिलाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन अपने आप में विशेष है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाते हुए आगे बढ़ रही हैं और यह सिद्ध कर चुकी हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं। युद्ध के मैदान से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक महिलाओं ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उन्होंने कहा कि रेलवे परिवार की महिलाओं के समर्पण और सहयोग से ही रेल व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कहानी, कविता, गणेश वंदना, भाषण सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।
करीब 150 महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन और मंच संचालन भावना पंत द्वारा किया गया। उनकी काव्य अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में कामिनी पाठक, रजनी झरबड़े, रेखा चीकीकर, रश्मि चीकीकर, लता कोसे, नेहा सराठे, अनीता साहू, रजनी सिंह, प्रमिला एडलक, भावना धोटे, मीनाक्षी धोटे, कविता सूर्यवंशी, सस्मिता सोनी, कल्पना सिसोदिया, अंजू वर्मा, क्षमा, पूनम रावत, हेमलता शर्मा, रजनी पाल, सरिता वर्मा, गरिमा शर्मा, अनीता झा, अरुणा डहरिया, अनीता भारती, कुशवाह, कृपा दीवाने, रानी, रौशनी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मध्य रेल इंस्टिट्यूट एवं रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। रेलवे परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सभी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।
0 टिप्पणियाँ