बाइक से बाइक भिड़ंत में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बाइक से बाइक भिड़ंत में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
बाइक से बाइक भिड़ंत में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
आठनेर। विकासखंड प्रभात पट्टन के रजापुर जोड़ से रयतवाड़ी रामनगर जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अजबगढ़ ग्राम पंचायत रजापुर निवासी विजय धुर्वे की हालत नाजुक देख वहां से गुजर रहे समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता रमेश गवहाड़े ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के विलंब होने पर उन्होंने अपनी निजी जीप से घायल को शासकीय अस्पताल आठनेर पहुंचाया। इस दौरान गेहूं बारसा निवासी समाजसेवी पत्रकार भरत साहू भी साथ रहे।
विजय धुर्वे की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शासकीय अस्पताल आठनेर से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। वहीं दुर्घटना में घायल इटावा निवासी मनोज कुमरे और रवि वाड़ीवा को उनके परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए वरुड ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default