कक्षा नवमी में परी खातरकर प्रथम, 89.67% अंक हासिल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कक्षा नवमी में परी खातरकर प्रथम, 89.67% अंक हासिल
कक्षा नवमी में परी खातरकर प्रथम, 89.67% अंक हासिल

आठनेर। वैष्णवी पब्लिक एकेडमी, आठनेर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कक्षा नवमी की छात्रा परी खातरकर ने 89.67% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर अक्षय धुर्वे तथा तृतीय स्थान पर वंश देशमुख रहे।

परी खातरकर की इस उपलब्धि पर शाला परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य, डायरेक्टर डॉ. रविंद्र झाडे, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती वैशाली झाडे एवं कोऑर्डिनेटर राजेश वाडेकर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परी खातरकर पत्रकार विलास खातरकर की पुत्री हैं तथा डॉ. सुभाष खातरकर (भौतिक शास्त्र विभाग प्रमुख, जेएच कॉलेज बैतूल) एवं शिक्षक शैलेंद्र खातरकर की भतीजी हैं।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में नरेंद्र मालवीय, बाबूराव बिसंद्रे, श्रीमती दीपिका मगरदे, श्रीमती संगीता गावंडे, देवी लिखितकर, पायल हारोडे, भूमिका अमरूते सहित अन्य स्टाफ ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही सहपाठी छात्र-छात्राओं एवं रिश्तेदारों ने भी बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default