भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और डिजिटल रणनीति का पाठ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और डिजिटल रणनीति का पाठ
सिवनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत सिवनी नगर मंडल उत्तर एवं दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं संगठन के दायित्वधारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र में पूर्व जिला अध्यक्षा, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे, डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, जिला मंत्री मुनिया टांक, गोपाल पवमें सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम दिन तीन सत्र आयोजित हुए, जबकि शेष सत्र 31 मार्च को संपन्न होंगे।

प्रथम सत्र में जिला आईटी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं के लिए तकनीकी दक्षता आवश्यक है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनमत निर्माण और एआई के उपयोग से कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

द्वितीय सत्र में जिला मंत्री पियूष दुबे ने भाजपा के इतिहास और विकास पर जानकारी दी, वहीं तृतीय सत्र में वरिष्ठ नेता अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ शुक्ला ने बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए और चुनावी मजबूती पर जोर दिया।

इस प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, बूथ सुदृढ़ीकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है। आयोजन के सफल संचालन में मंडल अध्यक्ष युवराज राहंगडाले एवं अभिषेक दुबे की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण के दौरान रात्रि में भक्तिमय संगीत का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default