आइसक्रीम सैंपल फेल: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनियों को भेजा नोटिस, आगे होगी कार्रवाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

खाद्य सुरक्षा जांच में TOP’N TOWN और HAVMOR की आइसक्रीम अमानक
आइसक्रीम सैंपल फेल: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनियों को भेजा नोटिस, आगे होगी कार्रवाई
आइसक्रीम सैंपल फेल: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनियों को भेजा नोटिस, आगे होगी कार्रवाई
छिंदवाड़ा। ग्रीष्म ऋतु में आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक की बढ़ती खपत को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शहर में आइसक्रीम के नमूनों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में TOP’N TOWN और HAVMOR ब्रांड की कुछ फ्लेवर आइसक्रीम अमानक पाई गई हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा शहर के प्रमुख एवं छोटे-बड़े आइसक्रीम विक्रेताओं से विभिन्न ब्रांड की आइसक्रीम के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने बताया कि TOP’N TOWN ब्रांड के मुख्य वितरक जान्हवी फूड्स, सिवनी रोड तथा HAVMOR ब्रांड के मुख्य वितरक सरकार डिस्ट्रीब्यूटर्स से विभिन्न फ्लेवर के नमूने जांच के लिए लिए गए थे।

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार TOP’N TOWN ब्रांड की मैंगो, बटर स्कॉच और वनीला फ्लेवर आइसक्रीम तथा HAVMOR ब्रांड की अल्फोंसो मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम अमानक पाई गई है।

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों वितरकों और संबंधित निर्माणकर्ता फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) के तहत नोटिस जारी किया है। इसके तहत संबंधित पक्षों को विभाग में सुरक्षित नमूने के अन्य भाग को केंद्रीय खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजकर पुनः जांच कराने का अधिकार दिया गया है।

विभाग ने बताया कि नोटिस अवधि पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default