जुन्नारदेव में मां कर्मा जयंती पर निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जुन्नारदेव में मां कर्मा जयंती पर निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

जुन्नारदेव में मां कर्मा जयंती पर निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

जुन्नारदेव। साहू समाज समिति जुन्नारदेव द्वारा मां कर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य रैली एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत संतोषी माता मंदिर एवं कर्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-पाठ और हवन के साथ की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद संतोषी माता कर्मा मंदिर से भव्य रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण करती हुई अंशिका लॉन पहुंची।

रैली के दौरान नगर में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडा जूस, प्रसाद वितरण तथा विभिन्न प्रकार के भंडारों का आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान साहू समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय मां कर्मा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default