होली, रंगपंचमी व रमजान को लेकर हिबरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
होली, रंगपंचमी व रमजान को लेकर हिबरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न
होली, रंगपंचमी व रमजान को लेकर हिबरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न

हिबरखेड़ी — आगामी होली, रंगपंचमी एवं रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से ग्राम हिबरखेड़ी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, सरपंचों, डीजे संचालकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया।

बैठक में पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेख आजाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्योहार भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएं। उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों को ध्वनि नियंत्रण रखने एवं नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। अंत में शांति एवं भाईचारे के संदेश के साथ बैठक संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default