देर रात जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

देर रात जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

छिंदवाड़ा। हृदय विदारक सड़क दुर्घटना के बाद प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री देर रात सीधे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचे और हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

प्रभारी मंत्री ने इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अस्पताल पहुंचकर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, इलाज एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के उपचार के बारे में चर्चा कर बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक दवाइयां एवं सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी दुर्घटना पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देर रात प्रभारी मंत्री के अस्पताल पहुंचने से घायलों और उनके परिजनों को भरोसा मिला कि सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ